ALIPUR HIRANKI VILLAGE MURDER: गोली मारकर 1 शख्स की हत्या, शव को जलाने की कोशिश

नई दिल्ली: (Crime Episode)

दिल्ली के ALIPUR HIRANKI VILLAGE MURDER केस के मामले ने आस पास के इलाकों में सनसनी फैला दी है।

ALIPUR HIRANKI VILLAGE MURDER

हिरणकी गांव में स्थित एक मंदिर के पीछे वाली सड़क पर सोमवार सुबह एक पुरुष का अधजला शव मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि शख्स की पहले गोली मारकर हत्या की गई और फिर उसकी पहचान छिपाने के लिए शव को आग लगाई गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, और पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

CRIME EPISODE

Crime Episode With Tipu Sultan

स्थानीय लोगों ने तुरंत ALIPUR HIRANKI VILLAGE MURDER की पुलिस को सूचना दी

2 जून की सुबह ALIPUR HIRANKI VILLAGE MURDER केस के बारे में लोगों को पता चला कि मंदिर के पीछे सड़क पर अधजली हालत में एक शव पड़ा हुआ है। अलीपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और क्राइम सीन की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक पुरुष है, जिसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच हो सकती है। शव पर गोली के निशान मिले, और इसे जलाने की कोशिश की गई थी।

दिल्ली-NCR के थानों से लापता लोगों की जानकारी मांगी गई

अलीपुर थाना पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव की पहचान के लिए दिल्ली-NCR के सभी थानों से लापता लोगों की जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा, पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। क्राइम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीमें मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही हैं।

ALIPUR HIRANKI VILLAGE MURDER

रंजिश या निजी कारण?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ALIPUR HIRANKI VILLAGE MURDER केस एक अलग तरीके का केस है। जिस तरह से हत्या को अंजाम दिया गया है, उससे लगता है कि यह निजी रंजिश या व्यक्तिगत कारणों से की गई वारदात हो सकती है। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने पहले शख्स को गोली मारी और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह किसी संगठित अपराध से जुड़ा मामला है।

पुलिस से दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग

ALIPUR HIRANKI VILLAGE MURDER केस कि वजह से आसपास के इलाकों में इस घटना से दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग मंदिर के पास ऐसी वारदात से हैरान हैं और पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक की पहचान और हत्यारों का सुराग मिल सके।

Privacy Policy
India’s Latest Crime News – Crime Episode With Tipu Sultan

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की जांच जारी

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान और हत्यारों तक पहुंचना है। कई टीमें इस मामले की जांच में लगाई गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सुराग तलाश रही है। पुलिस ने कहा, “हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा हो और दोषी पकड़े जाएं।”

Leave a comment